
आइए जानते हैं अध्यात्म और प्रेरणा से भरी किताबें के बारे में। ये किताबें आपके जीवन में बदलाव लाएँगी। साथ ही जीवन की उलझनों को सरल करने में मदद करेंगी।

शिव-पार्वती की लोककथाएँ
शिव-पार्वती की लोककथाएँ भारतीय लोक और शास्त्र की एकता की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। शिव, देवों के देव होते हुए भी सहज, सरल और लोकप्रिय रूप में पूजित हैं। इन कथाओं में शिव की भोली भक्ति, पार्वती की भक्ति, और लोक की आस्था को गीतों व कहानियों के माध्यम से दर्शाया गया है। शिव की वेशभूषा और उनके अनुचरों का चित्रण भी इस लोकसाहित्य में श्रद्धा से भरा है। ये कथाएँ लोक और धर्म के मध्य सेतु बनाकर, वर्तमान और भावी पीढ़ियों को भक्ति, विश्वास और संस्कृति से जोड़ती हैं।
लेखक : डॉ. विद्या विंदु सिंह
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
पृष्ठ : 144
किताब यहां से प्राप्त करें : https://amzn.to/4mmS6yd

भक्त प्रह्लाद
‘भक्त प्रह्लाद’ की कथा धर्म और भक्ति की विजय की प्रतीक है। अत्याचारी हिरण्यकशिपु के शासन में भी प्रह्लाद ने विष्णु भक्ति नहीं छोड़ी। उनकी अटूट श्रद्धा और सत्यनिष्ठा ने भगवान को नरसिंह अवतार लेने पर विवश किया। यह कथा दर्शाती है कि सच्ची भक्ति किसी भी स्थिति में अडिग रहती है और अंततः अधर्म पर धर्म की विजय होती है। इस पुस्तक में यह कथा सरल और प्रेरणादायक शैली में प्रस्तुत की गई है। सत्य, निष्ठा, समर्पण और भगवद्भक्ति जैसे जीवन मूल्यों की शिक्षा देने वाली यह पुस्तक विशेष रूप से बच्चों के लिए प्रेरणादायक है।
लेखक : एम.आई. राजस्वी
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
पृष्ठ : 144
किताब यहां से प्राप्त करें : https://amzn.to/4ojixqq

संत रविदास
संत रविदास एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे, जिनकी वाणियाँ सामाजिक समानता, भक्ति और प्रेम का संदेश देती हैं। उन्होंने जात-पात के भेदभाव का विरोध कर भक्ति के सहज मार्ग को अपनाया। मीराबाई जैसी भक्त भी उनकी शिष्या बनीं। उनकी रचनाओं में दीनता, ध्यान, समर्पण और आत्मनिवेदन की झलक है। उन्होंने समाज को समरसता, करुणा और मानवता का संदेश दिया। कम पढ़े-लिखे होते हुए भी उन्होंने जो प्रभाव डाला, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। संत रविदास का जीवन समानता और आध्यात्मिकता की मिसाल है।
लेखक : महेश दत्त शर्मा
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
पृष्ठ : 144
किताब यहां से प्राप्त करें : https://amzn.to/4fCVsLD

भगवान् महावीर स्वामी
भगवान् महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे, जिन्होंने राजसी जीवन त्याग कर तप, संयम और अहिंसा का मार्ग अपनाया। ‘अहिंसा परमो धर्मः’ उनका जीवन दर्शन था। उन्होंने कठिन साधना द्वारा अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त की और ‘जितेंद्रिय’ कहलाए। उनका संपूर्ण जीवन क्षमा, धैर्य, सहनशीलता और सत्य का प्रतीक है। उन्होंने पूरी मानवता को नैतिक जीवन जीने और आत्मशुद्धि के लिए प्रेरित किया। आज भी उनका जीवन और उपदेश विश्वभर में अनुकरणीय हैं। यह पुस्तक उनके त्याग, तप और दर्शन को सरल भाषा में प्रस्तुत करती है।
लेखक : एम.ए. समीर
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
पृष्ठ : 152
किताब यहां से प्राप्त करें : https://amzn.to/4ojPZwT

विचार वैभव
‘विचार वैभव’ स्वामी अवधेशानंद गिरि द्वारा रचित एक गहन आध्यात्मिक कृति है, जो सनातन धर्म, वैदिक परंपरा और नैतिक मूल्यों को सरल व प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। इसमें सत्संग, विनम्रता, कर्तव्य, त्याग, दान आदि गुणों का शास्त्रसम्मत विश्लेषण है। पुस्तक आत्मचिंतन, आत्मसाक्षात्कार और यथार्थ बोध के लिए प्रेरित करती है। यह आधुनिक जीवन में संतुलन और उद्देश्य खोजने का मार्गदर्शक बनती है। प्रत्येक विचार पाठक के हृदय को छूता है और उसे आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करता है। यह चिंतनशील पाठकों और साधकों के लिए आत्मिक जागरण का दिव्य साधन है।
लेखक : स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
पृष्ठ : 168
किताब यहां से प्राप्त करें : https://amzn.to/40LV5bl

हिंदू सनातन दर्शन
यह पुस्तक हिंदू धर्म की गहराई और मूल तत्वों को समझने का प्रयास है। आधुनिक शिक्षा प्रणाली में प्राचीन धर्मग्रंथों को हटाने से जो रिक्तता आई, उसे इस पुस्तक ने भरने का प्रयास किया है। इसमें उपनिषदों और विभिन्न हिंदू विचारधाराओं को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। आज हिंदू धर्म कर्मकांडों और त्योहारों तक सीमित रह गया है, जबकि इसका सार आध्यात्मिक ज्ञान में है। यह पुस्तक उस ज्ञान को फिर से उजागर करती है। यह सभी चिंतनशील और निष्पक्ष पाठकों के लिए एक अनमोल मार्गदर्शक है।
लेखक : विनीत अग्रवाल
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
पृष्ठ : 256
किताब यहां से प्राप्त करें : https://amzn.to/4l4m0Gt

जरुर पढ़ें : सुखी एवं समृद्ध जीवन जीने के 51 सरल उपाय जो आपके जीवन को बदल देंगे
परमहंस योगानंद के अनमोल विचार
परमहंस योगानंद एक विश्वविख्यात भारतीय योगी और आध्यात्मिक गुरु थे जिन्होंने आत्म-खोज और ध्यान के महत्व को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया। उन्होंने भारत में ‘योगदा सत्संग सोसाइटी’ और अमेरिका में ‘सेल्फ रियलाइजेशन फेलोशिप’ की स्थापना की, जो आज भी 60 से अधिक देशों में सक्रिय है। वे अमेरिका में बसने वाले पहले भारतीय गुरु थे और राष्ट्रपति से सम्मानित भी हुए। उनके विचार आत्म-साक्षात्कार, साधना और वैश्विक भाईचारे पर आधारित हैं। यह पुस्तक उनके गहन जीवनदर्शन और प्रेरणादायक विचारों का संकलन है, जो आत्मविकास के पथ पर ले जाती है।
लेखक : स्वाति गौतम
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
पृष्ठ : 128
किताब यहां से प्राप्त करें : https://amzn.to/4ms0Xik

श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन की कहानियाँ
श्रीरामकृष्ण परमहंस एक महान संत और गुरु थे जिन्होंने सभी धर्मों में एकता और ईश्वर की अनुभूति पर बल दिया। उनका जीवन साधना, भक्ति और सहज ईश्वर प्राप्ति का उदाहरण है। स्वामी विवेकानंद जैसे शिष्यों ने उनके विचारों को विश्व में फैलाया। यह पुस्तक उनके जीवन से जुड़ी प्रेरक कहानियों का संकलन है, जो बच्चों, किशोरों और युवाओं को अच्छे विचार और जीवन के उद्देश्य की प्रेरणा देती है। ये कथाएँ धर्म, आत्मबल और करुणा के मूल्यों को सरलता से समझाने के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। यह संग्रह हर आयु वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है।
लेखक : तेजपाल सिंह धामा
प्रकाशक : प्रभात प्रकाशन
पृष्ठ : 136
किताब यहां से प्राप्त करें : https://amzn.to/3H6Bpbu